प्रयागराज, फरवरी 24 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में जौनपुर में आयोजित महारैली में प्रयागराज से हजारों समर्थक रवाना हुए। पार्टी का लक्ष्य सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा बताया गया। चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। समर्थकों ने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त करने का संकल्प दोहराया। बारा और करछना क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संगम स्टेशन से ट्रेन से जौनपुर जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...