संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- सन्तकबीरनगर, निज संवाददाता। बघौली बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अयोध्या से आए सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता आचार्य कुंडल जी महाराज ने रासलीला का वर्णन करते हुए कहा कि यह कोई सांसारिक प्रेम नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने समझाया कि जब मनुष्य अहंकार और मोह का त्याग करता है, तब वह भगवान के साथ एकाकार हो जाता है। इस दौरान मंच पर प्रस्तुत रास झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कथा में सूर्या ग्रुप के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव शामिल हुए। रासलीला के उपरांत कंस वध प्रसंग में आचार्य कुंडल जी महाराज ने बताया कि अधर्म, अन्याय और अहंकार का अंत सदैव सत्य और धर्म की विजय से होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस का वध करने से पूर...