नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बिहार के सीतामढ़ी से पुलिस ने करोड़ों की ठगी और जालसाजी के मामले में एक शातिर को गिरफ्तार किया है। सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल गांव निवासी महेश मुखिया, पिता शंकर मुखिया को महाराष्ट्र के डीजीपी का फर्जी पहचान पत्र, 16 बैंक पासबुक, लैपटॉप और 1.50 लाख रुपये नकद के साथ गुरुवार रात दबोचा गया। डीजीपी बनकर टेंडर दिलाने के लिए 40 लाख ठगी के आरोप में उसे दबोचा गया है। आरोपी ने नौकरी, फैक्ट्री टेंडर और पैसा दोगुना करने के नाम पर मुजफ्फरपुर, भागलपुर और शिवहर समेत कई जिलों के लोगों से करोड़ों की ठगी की बात कबूली है। एसडीपीओ सदर-1 आलोक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 40 लाख की ठगी के एक मामले की जांच के दौरान की गई है। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी की। घर से विभिन्न बैंकों के 16 पासबुक, 5 बैंकों के चेकबुक, सादा चेक, 9 डे...