जौनपुर, फरवरी 15 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। महाराष्ट्र के पालघर जनपद के विरार विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजन नाईक के नेतृत्व में विधायकों की एक टीम रविवार को जौनपुर पहुंची। टीम ने यहां के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने ताला मझवारा गांव के सुगुरदीपुर में ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह के आवास ओर पहुंची। उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, साधु सिंह, मुन्ना सिंह, शुभम सिंह आदि ने टीम का स्वागत किया। विधायक राजन नाईक ने बताया कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी बेहतर हुई। प्रदेश का आधारभूत सरंचना और नया निर्माण काफी हुआ। गांव गांव सड़कों का विकास हुआ। आम जनता को रोजगार मिला। प्रदेश सरकार ने पर्यटन रोजगार को बढ़ा...