भदोही, दिसम्बर 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले के कोइरौना थाने की पुलिस ने महाराष्ट्र से गैंगेस्टर एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया। रमाशंकर तिवारी निवासी बाजापट्टी थाना कोईरौना की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। जांच में आरोपित का नाम प्रकाश में आया था। एसपी के आदेश पर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच, मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपित अजय गौतम निवासी सरावां थाना ऊंज को कोपर बाजार थाना नरपोली जनपद थाणे भिवंडी प्रांत महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसआई कमल टावरी, इंदु प्रकाश एवं बिजेंदर अहिरवार रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपित को प्रक्रिया के तहत भदोही महाराष्ट्र से लाया जाएगा। उसके बाद उसे जेल रवाना किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...