देवरिया, नवम्बर 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी की टंकी में मिले महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री के मालिक के शव के मामले की जांच करने महाराष्ट्र गई पुलिस की टीम लौट आई है। जांच के दौरान पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। अब पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों संदेश है। जिसके चलते पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों पर निगाहें लगाए हुए है। पुलिस अधिकारी जल्द ही कुछ सुराग हाथ लगते ही घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी से 6 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज समेत पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। लापरवाही मिलने पर शासन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश बरनवाल को हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। काफी प्रयास के बाद शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.