नई दिल्ली, अगस्त 6 -- महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के आदेश को पलट दिया है जिसके बाद उनके बीच मतभेदों को और हवा मिल गई है। यहां मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ही पद पर नियुक्ति को लेकर अलग-अलग आदेश जारी कर दिए। इसके बाद एक ही पद पर दो अलग-अलग उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शहरी विकास विभाग ने अश्विनी जोशी को बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन प्रशासन के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया था। हालांकि इसके ठीक बाद मुख्यमंत्री फडणवीस के ऑफिस ने भी एक आदेश जारी कर शिंदे के आदेश को पलट दिया और उस पद पर आशीष शर्मा को नियुक्त कर दिया। इससे पहले हाल ही में इस पद को संभाल रहे महाप्रबंधक एसवीआर श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.