दरभंगा, अप्रैल 19 -- दरभंगा। महाराष्ट्र में रह रहे प्रवासी बिहारियों को केंद्र तथा राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के निमत्ति महाराष्ट्र का संयोजक बनाया है। इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। यह सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया। इनमें संजय कुमार महतो, प्रमोद चौधरी, अभयानंद झा, अमलेश झा, श्रवण चौधरी, उमेश चौधरी, कन्हैया पासवान, अमरनाथ राय, कृष्ण भगवान झा आदि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...