मुंबई।, फरवरी 1 -- Sunetra Pawar: महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने से एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय की चर्चा पर विराम लगा गया। भाजपा नेतृत्व एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के बाद किसी नए समीकरण के लिए शरद पवार को कोई मौका नहीं देना चाहता था, इसलिए तीन दिन के भीतर ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री बना दिया गया। महाराष्ट्र और एनसीपी में अजित पवार के निधन से नए सत्ता समीकरण बनने के आसार बढ़ गए थे। निकाय चुनावों में एनसीपी के दोनों धड़ों को अपने गढ़ों में बड़ा झटका लगा था। अजित पवार ने अपने और शरद पवार के नेतृत्व वाले धड़े के विलय को लेकर प्रयास शुरू कर दिए थे। अजित पवार के रहते भाजपा को इससे कोई दिक्कत नहीं थी, क्योंकि तब कमान अजित के पास ही रहनी थी, लेकिन उनके निधन से स्थिति बदल गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.