नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र स्थित पालघर जिले में पहली हाई स्पीड टनल का काम सफलतापूर्वक (ब्रेकथ्रू) संपन्न हो गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेल भवन में वीडियो क्रांफ्रेसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना को एक बड़ी उपलब्धि बताया। महाराष्ट्र की पहाड़ी में पहली हाई स्पीड टनल (टनल संख्या 5) की लंबाई 1.5 किलोमीटर है। यह टनल विरार-बोईसर स्टेशनों के बीच स्थित है। इसके पूर्व सितंबर 2025 में ठाणे और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच पांच किलोमीटर लंबी देश की पहली अंडरग्राउंड हाई-स्पीड रेल टन...