गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। वसुंधरा स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में हुए द्वितीय राष्ट्रीय पैरा कबड्डी टूर्नामेंट में महाराष्ट्र चैंपियन बनी। महाराष्ट्र ने खिताबी मुकाबले में राजस्थान को 40-19 हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। व्हीलिंग हैप्पीनेस फाउंडेशन की ओर से स्कूल में शुक्रवार को टूर्नामेंट का आगाज हुआ था। यूपी समेत 16 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंची। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान ने बिहार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। महाराष्ट्र ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपयनशिप अपने नाम की। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं पद्मश्री एवं भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता डॉ. दीपा मलिक ने कहा कि हमें अपंगता को दिव्यांगता से हराना है। उत्तर प्रदेश राज्य दिव्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.