नई दिल्ली, जनवरी 2 -- महाराष्ट्र में 15 जननवरी को होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों से पहले ही बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लग गई है। पुणे नगर पालिका से दो और कल्याण डंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 15 बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए हैं। 30 दिसंबर को ही 2 नगर निकायों के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। कल्याण डोंबिवली से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी रंजना पेनकर, असावारी नावरे, मांडा पाटिल, ज्योति पाटिल, रेखा चौधरी, मुकंद उर्फ विष्णु पेडनेकर, महेश पाटिल, साइ शेलार, दीपेश महात्रे, जयेश महात्रे, हर्षदा भोइर, डॉ. सुनीता पाटिल, पूजा म्हात्रे, रवीना माली और मंदार हालबे हैं। वहीं पुणे नगर निगम में वॉर्ड नंबर 35 से मंजूषा नागपुरे और रंजना पेनकर निर्विरोध जीत गई हैं।भिवंडी में भी बीजेपी को सफलता भाजपा की भिवंडी स्थानीय निका...