फरीदाबाद, जनवरी 16 -- फरीदाबाद। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा, एनडीए और महायुति को मिली प्रचंड जीत के बाद फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। अटल कमल जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि महाराष्ट्र में मिली यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि विकास, सुशासन और पारदर्शी शासन पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के कुशल प्रशासन पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। देश की जनता अब जाति और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर स्थिर शासन और विकास को प्राथमिकता दे रही है। पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि महाराष्ट्र के लगभग सभी 29...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.