प्रयागराज, फरवरी 14 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पत्नी अमृता के साथ संगम में डुबकी लगाई। बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वागत किया। संगम स्नान के बाद परंपरागत मराठी पगड़ी बांधे देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाकुम्भ में परिवार के साथ आकर बहुत ही प्रसन्न हूं। जैसा हम सभी जानते हैं कि इस बार महाकुम्भ में जिस प्रकार का योग बना है वह 144 साल के बाद आता है। इस बात की भी प्रसन्नता है कि ऐसे योग में संगम में स्नान करने का हमको मौका मिला। मैं उत्तर प्रदेश सरकार और योगी आदित्यनाथ को बहुत बधाई देना चाहता हूं। दुनिया अचरज में है कि इतने लोग कैसे आए, कैसे मैनेज हुए और कैसे डुबकी लगाई। यही हमारी भव्यता, दिव्यता है यही हमारा कुम्भ है। 50 करोड़ से अधिक लोगों के स्नान करने पर उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.