नई दिल्ली, जनवरी 16 -- महाराष्ट्र में हुए शहरी निकाय चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत खास मायने रखती है। यह माना जा रहा था कि सीटें जीतने में भाजपा गठबंधन आगे रहेगा, पर उसे इस तरह की बड़ी जीत हासिल होगी, इसका अनुमान चुनावी पंडितों को भी नहीं था। महाराष्ट्र के 29 निकायों के लिए हुए चुनाव में से ज्यादातर में भाजपा के नेतृत्व में हासिल जीत से विपक्षी दलों को नुकसान होता दिख रहा है। विपक्षी दलों ने अपनी जरूरत देखकर अलग-अलग तरह से तालमेल बिठाने की कोशिश की थी। ऐसे बेमेल गठबंधनों से कहीं-कहीं तो जीत हासिल हो सकती है, पर बड़ी जीत हासिल करने के लिए गठबंधन में तार्किकता होनी चाहिए। लोगों को लगना चाहिए कि राजनीतिक दल जो गठजोड़ बना रहे हैं, वह उनके हित में है। आम तौर पर देखा गया है कि चुनाव से ठीक पहले किया गया गठबंधन अक्सर उल्टा पड़ जा...