औरंगाबाद, सितम्बर 15 -- झारखंड के जमशेदपुर से महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लिए निकली दो युवतियां बिहार के औरंगाबाद पहुंच गई। सोमवार को दोनों युवतियां रमेश चौक पर उतरी। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि यह बिहार का औरंगाबाद जिला है तो परेशान हो गई। किसी तरह पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई तो दोनों युवतियों को नगर थाना लाकर रखा गया। उनसे जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद परिजन देर शाम नगर थाना पहुंच गए। जानकारी के अनुसार बक्सर जिला के बरियार गांव के मुन्नीलाल बिंद की दो बेटियां औरंगाबाद पहुंची थी। उनका परिवार वर्तमान में जमशेदपुर के साकची बाजार में रहता है। कहा जा रहा है कि किसी के बुलाने पर दोनों लड़कियां एक बस में सवार हुई थी। दोनों बस में यह सोचकर सवार हुई कि वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुंच जाएंगी। गाड़ी सुबह करीब 3:30 बजे औरंगाबाद शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.