छपरा, जनवरी 28 -- छपरा, एक संवाददाता। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के हवाई दुर्घटना में हुई मौत पर राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह क्रांति,प्रधान महासचिव नरेश महतो, महासचिव रवि कुमार प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने गहरा दुख जताया है। संयुक्त रूप से जारी इस बयान में लोगों ने कहा है कि उनके निधन से राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उधर भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा ने विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामायिक निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि अजित पवार का निधन भारतीय राजनीति, विशेषकर महाराष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...