नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- भारत के सबसे विविध और समृद्ध राज्यों में से एक महाराष्ट्र ना सिर्फ अपने इतिहास, पर्यटन और संस्कृति के लिए मशहूर है बल्कि अपने अनोखे और ताजे स्वादों के कारण भी यात्रियों को खूब आकर्षित करता है। महाराष्ट्र का फूड टूरिज्म अपने आप में एक अलग ही अनुभव है जहां हर जिले और हर शहर की थाली में आपको अलग स्वाद, अलग मसाले और अलग परंपराएं मिलती हैं। मुंबई की चटपटी स्ट्रीट फूड संस्कृति, पुणे की पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिशेज, कोकण की सीफूड परंपरा, कोल्हापुर की तीखी लाल मसालों वाली थालियां और नागपुर का जायकेदार विदर्भी खाना- हर फूड एक्सप्लोरर के लिए यह राज्य एक स्वादिष्ट स्वर्ग जैसा है।1. मुंबई - स्ट्रीट फूड का बादशाह मुंबई का खाना उसकी तेज रफ्तार लाइफस्टाइल को दर्शाता है। यहां का वड़ा पाव जिसे मुंबई का बर्गर कहा जाता है, हर किसी की...