लखनऊ, जनवरी 16 -- महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में मिली शानदार जीत का असर यूपी के भाजपाइयों पर भी दिखा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इस जीत के लिए बधाई देते हुए इसे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उधर, शुक्रवार शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर जीत का जश्न मना। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में पार्टीजनों ने एकदूसरे को मिठाई खिलाई। मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी भी की गई। बीएमसी की जीत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र की जागरूक जनता ने एक बार फिर विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास जताया है। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.