पटना, जनवरी 16 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में जीत पर कहा है कि वहां के लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा ने यह शानदार सफलता हासिल की है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए महाराष्ट्र की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की भावना से किए गए काम का यह परिणाम है। लोगों ने विकास को प्राथमिकता में रखकर मतदान किया और नकारात्मक राजनीति को नकारने का काम किया। कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राज्य सरकार के विजन पर भरोसा जताया है। युवाओं का भाजपा के पक्ष में आना इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.