नई दिल्ली, फरवरी 15 -- महाराष्ट्र में मैसूर के टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना को लेकर बवाल हो गया है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की मैसूर के 18वीं शताब्दी के शासक टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के "समकक्ष" बताया, जिस पर सत्ताधारी भाजपा भड़क गई है। पुणे में इसे लेकर सपकाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सकपाल को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि यह तुलना निंदनीय है और कांग्रेस नेता को खुद पर शर्म आनी चाहिए। महाराष्ट्र की राजनीति में टीपू सुल्तान की चर्चा हाल में तब शुरू हो गई थी, जब मालेगांव के डिप्टी मेयर निहाल अहमद ने अपने कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाई थी। इस तस्वीर को लेकर शिवसेना पार्षदों और स्थानीय हिंदूवादी संगठनों ने जमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.