नई दिल्ली, मई 19 -- दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर के प्रवेश द्वार पर लगे स्कैनर में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर तीन बजे हुई और इसमें कोई घायल नहीं हुआ। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने पांच मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के लिए 2 दमकल गाडि़यां और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान लगी आग, दम घुटने से 6 लोग पहुंच गए अस्पताल यह भी पढ़ें- जलती आग में बच्चों को सीने से लगाए रही मां, हैदराबाद अग्निकांड का वो भयावह मंजर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, 'स्कैनिंग मशीन में आग लग गई। इसका प्रतिष्ठान से कोई संबंध नहीं है। स्कैनिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण कोई समस्या हुई है। सब कुछ न...