रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रविवार को राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महानवमी के मौके पर राजधानी में श्री महावीर मंडल केंद्रीय कमेटी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री राम जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारी पूरी हो चुकी है। महानवमी पर सुबह में श्रद्धालु मंदिरों में विधानपूर्वक पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, डोरंडा, हिनू, रांची महानगर कमेटी के अलावा छोटे-बड़े अखाड़े और लाखों भक्त शामिल होंगे। नवमी के दिन स्थानीय लोग विशेष व्यवस्था कर ढोल-नगाड़ा व ताशा वादन टीम के साथ जुलूस में शामिल होने की परम्परा का निर्वहन करेंगे। शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संगठन, धार्मिक संस्था की ओर से हर प्रमुख मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.