दरभंगा, जनवरी 13 -- दरभंगा। महारानी अधिरानी कामसुन्दरी साहिबा के निधन की खबर मिलते ही सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। शहर के बाध मोड़ स्थित कल्याणी निवास के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसके अलावा माधेश्वर परिसर में भी लोगों ने पहुंचकर उन्हें नमन किया। महारानी के निधन की खबर मिलते ही लोग एक-दूसरे से फोन पर इसकी सत्यता की पुष्टि करने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी लोग महारानी को श्रद्धांजलि देने लगे। माधेश्वर परिसर में पहुंचे लोग महारानी के सामाजिक कार्यों के बारे में चर्चा कर रहे थे। मीना झा, प्रियांशु झा, संतोष चौधरी आदि ने कहा कि महारानी कामसुंदरी देवी को सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने पति महाराज कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.