उदयपुर, मार्च 16 -- मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का उदयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 81 वर्षीय अरविंद सिंह महाराणा प्रताप के वंशज थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लंबे समय से बीमार चल रहे अरविंद सिंह का इलाज उनके उदयपुर स्थित आवास पर चल रहा था। आज रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के पुत्र थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था।अरविंद सिंह बने संपत्ति के एग्जीक्यूटर पूर्व महाराणा भगवंत सिंह मेवाड़ ने साल 1963 से लेकर 1983 के बीच में पूर्व राजपरिवार की कई प्रॉपर्टी को लीज पर दे दिया था। पिता के इस फैसले से बड़े बेटे महेंद्र सिंह मेवाड़ नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने कोर्ट में केस फाइल कर दिया। उन्होंने केस के दौरान कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.