पटना, जनवरी 10 -- राजपूत महासभा ने राजधानी के दारोगा राय पथ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर भूखंड आवंटित करने की मांग उठाई है। नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह के दौरान महासभा ने यह प्रस्ताव रखा। समारोह के दौरान समाज के तीन मंत्री सहित 22 नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रस्ताव को रखने का आश्वासन दिया है। राजीव नगर मुख्य मार्ग स्थित आतिथ्य कम्युनिटी हॉल में शनिवार को महासभा ने नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि अन्य सामाजिक संगठनों एवं समाज के विभूतियों के नाम पर आवंटित भूखंड की तरह राजपूत समाज के विभूति महाराणा प्रताप के नाम पर भूखंड आवंटित होना चाहिए। श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर एवं पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.