बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गढ़पर मोहल्ले में सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ मुकुट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनायी। जिला प्रवक्ता भवानी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम के लिए त्याग और संघर्ष आवश्यक है। मौके पर कुंवर नंदन सिंह, बिट्टू सिंह, मनोज सिंह, गोपाल सिंह, राजवीर सिंह, सोनू सिंह, पप्पू सिंह, आलोक कुशवाहा, कुमार मंगलम व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...