मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- शहर के मुख्य चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग अब तेज हो गई है। हिंदू संघर्ष समिति ने इस मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। दरअसल, तीन माह पूर्व मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात की थी, जिस पर मूर्ति स्थापना का आश्वासन मिला था। तीन महीने बीतने के बाद भी कार्य शुरू न होने पर समाज में आक्रोश है। इसी क्रम में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु ने सुभाष चौहान के कार्यालय पहुंचकर समर्थन का ऐलान किया। पवार ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्व समाज के महापुरुष हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रतिमा का अनावरण नहीं हुआ, तो समिति से जुड़े सभी संगठन उ...