रायबरेली, मई 10 -- रायबरेली, संवाददाता। महारणा प्रताप की जंयती पर हर किसी ने रणबांकुरे को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। शिक्षकों ने स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में राणा की जीवनी छात्रों को बतायी। जयंती पर गांव से लेकर शहर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। छात्रा अन्वी ने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा और उनके जीवन वृत्तांत का वर्णन किया। उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में सिविल लाइन स्थित होटल मिडवे में महाराणा प्रताप की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.