रांची, मई 10 -- रांची, संवाददाता। अखिल राजपुताना कल्याण न्यास ने शनिवार को टाटीसिलवे में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को याद करते हुए उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग व राष्ट्रभक्ति के बारे में बताया। लोगों ने राजपूत समाज की एकता, सामाजिक सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में टाटीसिलवे शाखा में नई कार्यकारिणी की भी घोषणा हुई। अध्यक्ष पूर्व कर्नल बीके सिंह, मुख्य संरक्षक यदुवीर सिंह व चंद्रकांत सिंह को नियुक्त किया गय। संरक्षक में बिंदेश्वरी सिंह, अवध बिहारी सिंह, दिलीप सिंह और शैलेंद्र सिंह शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.