गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम। आगामी 21 दिसंबर को होने वाली सूर्यवंशी महाराजा शूर सैनी की जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर गांव मौजाबाद में गुरुग्राम सैनी युवा जागृति मंच की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के संरक्षक बुधराम सैनी ने की। इसमें सैनी सभा मौजाबाद, जैतपुर के साथ समस्त सैनी समाज गुरुग्राम का सहयोग रहेगा। संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण सैनी ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को महाराज शूर सैनी की जयंती के अवसर पर भव्य यज्ञ किया जाएगा। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। सभी सदस्यों, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां शिविर के लिए लगाई गई। संस्था संस्थापक प्रधान गगनदीप सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी के विचारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संस्था का हमेशा प्रयास रहा है। उनकी जयंती के मनाने यह काम किया जाता है। बच्चों, युवाओं को...