हाथरस, फरवरी 13 -- सादाबाद।कुरसंडा में वीरता, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक महाराजा सूरजमल जी की जयंती आज बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीन कुमार पौनियां उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महाराजा सूरजमल जी के त्याग, दूरदर्शिता एवं संगठन शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर प्रदीप चौधरी एवं वीरेंद्र सिंह मास्टर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महाराजा सूरजमल जी के शौर्य एवं राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।कार्यक्रम के आयोजक बनी सिंह पहलवान एवं स...