हाथरस, जनवरी 7 -- सादाबाद। नगर में वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सादाबाद की 36 बिरादरी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा नगर में स्थापित कराना चाहती हैं। बताया कि महाराजा सूरजमल भारत के महान शासकों में से एक रहे हैं। उनका राज्य ब्रज क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। उन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। महाराजा सूरजमल का जीवन शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को इतिहास से प्रेरणा मिलेगी और वीर पूर्वजों की स्मृति को संजोने का कार्य होगा। इससे नगरवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.