बलिया, फरवरी 22 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव सच्चे राष्ट्रभक्त थे। धर्म की रक्षा के लिए आजीवन लगे रहे। वे भगवान राम के अनन्य भक्त थे। हमें उनका अनुयाई होने का गर्व है। राजभर समाज के लोगों को राजनीतिक दलों ने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। अब हम जाग चुके हैं। महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती समारोह पर शनिवार को कस्बा स्थित सुखपुरा इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने कहा कि राजा सुहेलदेव के पद चिन्ह पर चलकर ही समाज के विकास की नयी इबारत लिखी जाएगी। इससे पहले उन्होंने सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। विशिष्ट अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। समारोह को भुवनेश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.