हरदोई, दिसम्बर 25 -- हरदोई, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रृद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने की। कांग्रेसजनों ने महाराजा बिजली पासी, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी और पं. मदन मोहन मालवीय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि इन महापुरुषों के विचार आज भी देश को सही दिशा दिखाने वाले हैं। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत विशाल, हरिओम त्रिपाठी, महताब अहमद, जिला महासचिव राजेंद्र वर्मा, इस्लाम गाजी, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, सर्वेश कुशवाहा, संध्या वर्मा, शिल्पी वर्मा उपस्थित रहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.