भदोही, दिसम्बर 25 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित नव निर्मित ओवरब्रिज के पास गुरुवार को शशि पासी के नेतृत्व में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। बिजली पासी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। पद यात्रा में शामिल लोग नव निर्मित ओवरब्रिज से बाईपास चौराहा तक पैदल भ्रमण किए। पद यात्रा में शामिल लोग महाराजा बिजली पासी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते रहे। इस दौरान शशि ने कहा कि महाराजा बिजली पासी का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए पथ पार चलना ही युवाओं का उद्देश्य होना चाहिए। इस मौके पर अच्छेलाल सरोज, कैलाश, अमर, संदीप कुमार, राज कुमार सरोज समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...