मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नगर के क्रिश्चियन मैदान पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन तीन जनवरी आज शनिवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच फिरोजाबाद और मैनपुरी के मध्य खेला जाएगा। एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगिता के 16वें संस्करण में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, कानपुर, कन्नौज, मैनपुरी और लखनऊ की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एजी दास स्मृति विजेता कप और 50 हजार रुपये दीपक दास की ओर से प्रदान किए जाएंगे। उपविजेता टीम को रामप्रताप सिंह चौहान स्मृति उपविजेता कप और 30 हजार रुपये का पुरस्कार एसपीएस चौहान की ओर से प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.