देहरादून, दिसम्बर 11 -- हरिद्वार। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के लिए सेवा का अभियान शुरू किया। गुरुवार से शुरू हुए इस सेवा कार्य के तहत ट्रस्ट ने स्कूली बच्चों और साधु-संतों को गरम वस्त्र और भोजन वितरित करने का संकल्प लिया है। संस्था के ट्रस्टी ओपी गोयल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी चंद्रकांता गोयल, संस्था के प्रबंधक अनुज कुमार मौर्य, दिल्ली से आए अमनदीप और लुधियाना के सोमनाथ गोयल ने सेवा गतिविधि में सक्रिय भूमिका निभाई। तीर्थनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर असहाय साधु-संतों को स्वेटर, कंबल तथा भोजन वितरित किया। ओपी गोयल ने कहा कि शीतकाल के दौरान निर्धनों और जरूरतमंदों को गरम वस्त्र उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...