सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- सहारनपुर। महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराज जी की आरती एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में अग्र समाज की बहनों और बंधुओं ने महाराज जी के चरणों में प्रण लिया कि वे गरीब भाई-बहनों की मदद करेंगे और समाज को एकजुट बनाएंगे। मुख्य अतिथि अनिल मित्तल (एक्साइज कमिश्नर) एवं शरद गुप्ता (ज्योतिषाचार्य व पूर्व वन रेंजर) ने कहा कि मतभेद भुलाकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सबका भला करें। महाराजा अग्रसेन विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विपुल गुप्ता ने समाज को मजबूत करने का आह्वान किया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने समाज में विवाह संबंधी समस्याओं पर चिंतन की आवश्यकता जताई। महानगर अध्यक्षा काजल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित लोग उपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.