सीवान, फरवरी 4 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में सरस्वती पूजा की धूम रही। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों, कॉलेजों, मोहल्ले व घरों में सोमवार को विद्या की देवी, वीणावादिनी मां सरस्वती की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम व उल्लास के साथ की गई बंगरा के काली मंदिर परिसर में छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर मां सरस्वती की पूजा पूरे भक्तिभाव से किया। पूजा के बाद अपने दोस्तों को अबीर - गुलाल लगा कर गले मिल एक - दूसरे को बधाई दी। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा था। हर कोई इस पूजा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने अपने शानदार प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। उनके अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.