सीवान, सितम्बर 6 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय में शुक्रवार हजरत मोहम्मद साहब की जयंती पर जुलूस निकाला गया। जुलुस शहर के पुरानी बाजार शाही जामा मस्जिद से निकलकर नखास चौक, मोहन बाजार, राजेन्द्र चौंक, सिहौता बाजार, नया बाजार,बकाजी बाजार, पुरानी बाजार, कर्पूरी पथ, पसनौली होते हुए शाही जामा मस्जिद पहुंचा। शाही जामा मस्जिद में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद के जीवनी पर प्रकाश डाला। जुलूस को ले शहर में जगह जगह पुलिस बल तैनात थी। एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीओ जितेन्द्र कुमार, ईओ हरिश्चंद्र तत्पर दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.