जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा 22 फरवरी 2026 को सुबर्णरेखा भवन, आयडा कैम्पस, आकाशवाणी चौक में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले शिविर में 1502 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। ट्रस्ट ने 2025 में 24 शिविरों के माध्यम से 4391 यूनिट रक्त संग्रह किया था। मंडली ने नागरिकों से रक्तदान कर जीवन बचाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...