रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर संवाददाता। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बैठक प्राधिकरण कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में अमृत उपयोजना के अन्तर्गत तैयार की जा रही रुद्रपुर एवं काशीपुर महायोजना-2041 के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग तथा कन्सल्टेन्ट कंपनी द्वारा महायोजना प्रारूप का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें भू-उपयोग, रिंग रोड के इर्द-गिर्द संभावित विकास और पूर्व में आमंत्रित आपत्तियों व सुझावों पर चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि जन-सामान्य से एक बार फिर आपत्तियों व सुझावों के लिए एक माह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उपाध्यक्ष जय किशन ने बताया कि रुद्रपुर एवं काशीपुर महायोजना में प्रस्तावित भू-उपयोग और विकास की दिशा का स्थलीय परीक्षण नगर नियोजन विभाग, प्राधिकरण और कन्सल्टेन्ट की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.