सहरसा, दिसम्बर 19 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के पटेल मैदान में 21 दिसंबर से लगने वाले महायोगिनी मेला का निविदा 96 लाख 51 हजार रुपए में फायनल हुआ है। जो पिछली बार से 51 लाख 41 हजार रुपए अधिक है। पहली बोली 46 लाख रुपए की लगी। उसके बाद दूसरे डाकवक्ता ने सीधे 70 लाख रुपए की बोली लगा दी। फिर 91, 92, 93, 94, 95, 96 से होते 96 लाख एक हजार रुपए पर पहुंच गया। चौथे राउंड में सबसे अधिक बोली 96 लाख 51 हजार रुपए का नालंदा के नागेन्द्र कुमार ने लगाया और टेंडर उसे मिल गया। 96 लाख 1 हजार की बोली लगाने वाले दूसरे डाकवक्ता समस्तीपुर विभूतिपुर के एस संजय कुमार रहे। डाक डीडीसी संजय कुमार निराला, सदर एसडीओ सह रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति के सचिव श्रीयांश तिवारी, ट्रेजरी ऑफिसर की मौजूदगी में डीडीसी वेश्म में गुरुवार को संपन्न हुआ। मौके पर व्यवस्थाप...