हजारीबाग, फरवरी 7 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पेटो गांव स्थित बुढ़िया माता के नव-निर्मित मंदिर के उद्घाटन को लेकर बुढिया माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को केरेडारी के जनप्रतिनिधियो एंव स्थानीय गणमान्य व महायज्ञ समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्यारह दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की विधि व्यवस्था व तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पेटो मुखिया प्रतिनिधि गुरुदायल साव एंव संचालन रविंद्र कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने महायज्ञ से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । बैठक में इस मौके पर जिला परिषद अनिता सिंह, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी,मुखिया दिनेश साव, महेश साव,इसके अलावा पूजा यज्ञ महा समिति के उपेंद्र रजक,सुरेश साव,अशेश्वर यादव, चंदन गुप्ता, प्रीतम साहू, संतोष गुप्ता, कोलेश्वर साव,बसंत साव, अमित प...