दरभंगा, मार्च 12 -- तारडीह। लगमा ब्रहमचर्याश्रम परिसर में आयोजित लक्षचण्डी व अति विष्णु महायज्ञ में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से रात 12 बजे तक सभी सड़कों पर भीड़ दिखाई दे रही थी। रात आठ बजे के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाये गये दर्जनों मंडप छोटे पड़ने लगे। महायज्ञ में मंगलवार को 20 हजार से भी अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है। बिजली की चकाचौंध रोशनी के बीच महायज्ञ में हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन परिक्रमा कर रहे हैं। एक से 16 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ की आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि लगमा ब्रह्मचर्याश्रम परिसर में पहली बार ऐसा अनूठा यज्ञ हो रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबू साहेब चौधरी ने बताया कि महंत कृष्णमोहन दास उर्फ बौआ भगवान के नेतृत्व में दो हजार एक सौ पंडित यज्ञ में आहुति दे रहे हैं। उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.