नोएडा, नवम्बर 23 -- नोएडा। सेक्टर-110 स्थित रामलीला मैदान में चल रहे भारत उत्कर्ष महायज्ञ में रविवार को आठवें दिन के विशेष यज्ञ हुए। यज्ञ से पहले कलाकारों ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य पेश किए। कलाकारों ने हरियाणा का खोरिया नृत्य, उत्तराखंड का झुमेलो, कर्नाटक का ऊर्जावान पूंजा कुंती नृत्य की प्रस्तुत दी। कलाकारों की प्रस्तुति के बाद पंडाल तालियों से गूंज उठा। इन लोकनृत्यों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता की सुंदर झलक प्रदान की। इससे पहले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि यज्ञ आध्यात्मिक साधना के साथ विश्वशांति का पवित्र माध्यम भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...