सीवान, फरवरी 13 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सिंगार पट्टी मठिया, नाथधाम में नौ दिवसीय श्री राधेकृष्ण महायज्ञ में रामलीला व रासलीला को देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। महायज्ञ के पांचवे दिन वृंदावन की रामलीला व रासलीला मंडली ने कृष्ण विवाहोत्सव मंचन किया गया। इसे देख श्रद्धालुओं ने कलाकारों की खूब प्रशंसा की। रासलीला देखने पहुंची महिलाओं ने विधि-विधान से रुक्मिणी का खोइछा भराई कर विदाई की। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ में रात्रि में रासलीला व दिन में रामलीला का आयोजन हो रहा है। इसे देखने के लिए प्रतिदिन क्षेत्र के हज़ारों पुरुष, महिला व बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक आचार्य मनीष तिवारी प्रवचन कर रहे हैं। दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए ठहरने व खाने की नि:शुल्क व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.