कोडरमा, फरवरी 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । प्रखंड अंतर्गत तेतरौन पंचायत के मतौनी गांव में आयोजित महायज्ञ इन दिनों भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना, हवन एवं कथा श्रवण में भाग ले रहे हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण व्याप्त है और मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से माहौल गुंजायमान हो रहा है। संध्या बेला में अयोध्या धाम से पधारी कोकिला सुश्री संगीता सुमन दीदी श्रद्धालुओं को कथा अमृत का रसपान करा रही हैं। उनके ओजस्वी और मधुर प्रवचन को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित हो रहे हैं। कथा के दौरान वे रामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से जीवन के नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को सरल शब्दों में समझा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.