हजारीबाग, फरवरी 4 -- दारू, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बनाहप्पा में नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय श्री शिव रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ के यज्ञमंडप की परिक्रमा करने में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कई श्रद्धालु 24 घंटा तक लगातार परिक्रमा कर रहे है। प्रातः काल व संध्या काल में परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में उमड़ पड़ते है। यज्ञ के चौथे दिन बुधवार को आचार्य महंत श्री योगी सतीश नाथ जी महाराज, उप यज्ञाचार्य पंडित श्री राहुल जी पाठक व जयशंकर मिश्र के द्वारा हवनात्मक कर्म के साथ घृतादिवास, शर्करादिवास, फल-फूल-पत्रादिवास एवं संध्या महाआरती संपन्न होगी। पांच फरवरी गुरुवार को नगर परिक्रमा, महाअभिषेक, गुरु पूजन, सैयादिवास एवं संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा।छह फरवरी शुक्रवार को...